रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन T20 लीग में शुरु की नई पारी, जाने किस टीम से खेलेंगे

Updated:
विज्ञापन

रहाणे (फोटो—एक्स)

अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रहाणे ने टी20 क्रिकेट में नई पारी शुरू की है. वह आगामी ETPL लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के मार्की खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Ajinkya Rahane : अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद अजिंक्य रहाणे ने टी20 क्रिकेट में नई पारी शुरू कर दी है. पूर्व भारतीय कप्तान रहाणे आगामी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के मार्की खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे. यह रहाणे का पहला विदेशी टी20 असाइनमेंट होगा.

अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होगा

एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने शुक्रवार को रहाणे के साथ करार का ऐलान किया. टीम के को-फाउंडर और चीफ क्रिकेट ऑफिसर स्टीव वॉ ने भी रहाणे का स्वागत किया. वॉ के मुताबिक दबाव में रहाणे का संयम और अनुभव टीम के लिए काफी अहम साबित होगा. खास बात यह है कि यह घोषणा उनके अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर को अलविदा कहने के महज आठ दिन बाद हुई है. टेस्ट क्रिकेटमें अपनी तकनीक और धैर्य के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे के पास टी20 का भी अच्छा अनुभव है.

Also Read: आखिर क्यों अर्जेंटीना 15 जुलाई को ही मनाएगा 'नेशनल फुटबॉल टीम्स डे'? जानिए इसके पीछे की वजह

स्टीव स्मिथ भी होंगे टीम का हिस्सा

ETPL से जुड़ने पर रहाणे ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे खेल को अपने आने के समय से बेहतर स्थिति में छोड़ें. उन्होंने यूरोप में क्रिकेट के बढ़ते दायरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि एम्स्टर्डम फ्लेम्स की महत्वाकांक्षा और भविष्य के लिए कुछ बड़ा बनाने की सोच ने उन्हें प्रभावित किया. वहीं एम्स्टर्डम फ्लेम्स का स्क्वॉड भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, माइकल ब्रेसवेल और मिचेल मार्श जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करेंगे.

रहाणे ने खेले है कुल 308 टी20 मैच

रहाणे ने अब तक 308 टी20 मुकाबलों में 7,968 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.29 और स्ट्राइक रेट 126.77 रहा है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में 56 अर्धशतक और दो शतक भी दर्ज हैं.

Also Read:5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola