चोट के कारण वॉर्म-अप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल, केएल राहुल को सौंपी गई टीम की कमान

Updated:
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका टीमों के कप्तान (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत को बड़ा झटका. शुभमन गिल अभ्यास में चोटिल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर अनिश्चितता. जानें पूरी खबर और केएल राहुल की भूमिका.

विज्ञापन

IND vs SL XI Warm-Up match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं. उनकी दाहिने हाथ की रिंग फिंगर (अनामिका) में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान से दूर रखा गया. उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी चोट की जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि

गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की रिंग फिंगर पर गेंद लग गई थी. मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि एहतियात के तौर पर गिल को वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतारा गया है. उनकी चोट की गंभीरता का आकलन किया जा रहा है और मेडिकल टीम नियमित रूप से उनकी निगरानी कर रही है.

इसे भी पढ़े- साउथ अफ्रीका दौरे का बदला पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया खेलेगी अब इतने मुकाबले

पहले टेस्ट से पहले बढ़ी चिंता

गिल की चोट ऐसे समय आई है जब भारत को 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है. यदि उनकी चोट गंभीर साबित होती है तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि फिलहाल उन्हें केवल सावधानी के तौर पर आराम दिया गया है और उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला मेडिकल रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा.

वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका ने जीता टॉस

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों के अनुरूप तैयारी का मौका देना है.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस का इंतजार), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर आयोजित होगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. भारत फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. टीम ने अब तक नौ मुकाबलों में चार जीत और चार हार दर्ज की हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.150 है.

इसे भी पढ़े- बुमराह बाहर, कई खिलाड़ी फिटनेस से जूझ रहे; श्रीलंका टेस्ट से पहले शुभमन गिल के सामने खड़े हुए 3 अहम सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola