टीम इंडिया में वापसी की तैयारी? सरफराज खान का बदला हुआ अवतार सोशल मीडिया पर वायरल

Updated:
विज्ञापन

सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने अपनी नई फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है. जिम में की गई उनकी मेहनत उनके बदले हुए लुक और आत्मविश्वास से साफ झलक रही है. फैंस इस बदलाव की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस है. सरफराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

विज्ञापन

तस्वीर में सरफराज जिम के लॉकर रूम में खड़े नजर आ रहे हैं. इसमें सरफराज की फिटनेस पर की गई मेहनत साफ झलक रही है. उनका बदला हुआ फिजीक, मजबूत शरीर और आत्मविश्वास से भरा अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह रही कि उन्होंने फोटो के साथ सिर्फ तीन शब्द लिखे, No Caption Needed". यानी तस्वीर खुद उनकी मेहनत और बदलाव की कहानी बयां कर रही है.

View on Instagram

फैंस ने कहा- कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन

फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने इसे "कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन" बताया तो किसी ने लिखा, "अब सरफराज पहले से ज्यादा फिट और खतरनाक दिख रहे हैं." एक साधारण तस्वीर और "No Caption Needed" की लाइन ने सोशल मीडिया पर उनकी मेहनत को चर्चा का विषय बना दिया है.

पिछले कुछ महीने में लगातार फिटनेस कर रहे काम

पिछले कुछ महीनों से सरफराज अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं. हाल के दिनों में उनकी वजन घटाने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. क्रिकेट फैंस का मानना है कि यह बदलाव उनके करियर के लिए भी अहम साबित हो सकता है, क्योंकि आधुनिक क्रिकेट में फिटनेस को प्रदर्शन जितना ही महत्वपूर्ण माना जाता है. सरफराज लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में रन बनाते रहे हैं और भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में उनकी नई फिटनेस यात्रा को आने वाले सीजन के लिए एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

सरफराज खान का करियर

फॉर्मेट / प्रतियोगितामैचपारियांकुल रनबल्लेबाजी औसतस्ट्राइक रेटउच्चतम स्कोरशतकअर्धशतक
अंतरराष्ट्रीय टेस्ट (Test)61137137.1074.9515013
फर्स्ट-क्लास (रणजी ट्रॉफी)62925,11464.7371.20301*1716
आईपीएल (IPL)584474622.61137.386702
लिस्ट ए (List A)433293242.36112.7015732

76 पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार चौथी हार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola