ऋचा घोष की लौटी वो पुरानी लय, कोच अमोल मजूमदार ने की जम के तारीफ

Published by : Arquam Abdul Mannan Updated At : 14 Jun 2026 10:01 AM

विज्ञापन

ऋचा घोष (फोटो सोशल मीडिया)

RICHA GHOSH : स्टार फिनिशर ऋचा घोष अपनी पुरानी लय में लौट आई हैं, जिन्हें हेड कोच अमोल मजूमदार ने टीम का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर और वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बताया है.

विज्ञापन

RICHA GHOSH : महिला क्रिकेट जगत से भारतीय फैंस के लिए एक बेहद शानदार और दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का वो पुराना और खतरनाक अंदाज मैदान पर वापस लौट आया है. ऋचा की इस शानदार फॉर्म ने न सिर्फ उनके फैंस का दिल जीता है, बल्कि आगामी बड़े मुकाबलों से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का मूड और आत्मविश्वास भी पूरी तरह से बदल दिया है.

खराब दौर को पीछे छोड़ किया तगड़ा कमबैक

पिछले कुछ समय में ऋचा के बल्ले से उस तरह की पारियां देखने को नहीं मिल रही थीं, जिसके लिए वो जानी जाती हैं. शॉट सिलेक्शन और फॉर्म को लेकर उन पर थोड़ा दबाव साफ दिख रहा था. लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी. नेट प्रैक्टिस में घंटों पसीना बहाने और अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव करने के बाद,उनकी टाइमिंग और बड़े छक्के लगाने की काबिलियत अब पहले से भी ज्यादा निखर कर सामने आई है.

ऋचा जैसा दुनिया में कोई नहीं कोच अमोल मजूमदार

ऋचा घोष के इस कमाल के कमबैक पर टीम इंडिया के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने एक बड़ा बयान दिया है. कोच ने ऋचा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें टीम का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर बताया. मजूमदार ने कहा, ऋचा घोष एक बेहद अनोखी खिलाड़ी हैं. पूरे भारत में, और यहाँ तक कि अगर मैं वर्ल्ड क्रिकेट के स्तर पर भी देखूँ, तो उनके जैसी काबिलियत रखने वाले खिलाड़ी बहुत कम मिलते हैं. कोच ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने ऋचा को उनका रोल बिल्कुल क्लियर कर दिया है कि उन्हें कब और कैसे मैच का पासा पलटना है.

ऋचा घोष की फॉर्म है टीम इंडिया के लिए गेम-चेंजर

ऋचा घोष को भारतीय महिला क्रिकेट का पावरहाउस माना जाता है. मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स में उनके खेलने का अंदाज ऋचा को अनोखा बनाता है. खतरनाक फिनिशर कि तरह मैच को आखिरी ओवर्स तक ले जाकर फिनिश करने की काबिलियत उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है. जब भी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर जल्दी फ्लॉप होता है, ऋचा ने हमेशा सूझबूझ और सही मिश्रण के साथ पारी को संभाला है.ऋचा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो मैदान पर आते ही पहली गेंद से बड़े शॉट्स खेलने का दम रखती हैं.

ड्रेसिंग रूम का बदला माहौल

ऋचा घोष की इस धमाकेदार फॉर्म का असर पूरी टीम पर दिख रहा है. जब आपके पास लोअर-मिडल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज हो जो अकेले दम पर मैच जिता सकता है, तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने की आजादी मिलती है. कोच और कप्तान से मिले इस जबरदस्त बैकअप के बाद ऋचा का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है.

ये भी पढ़े : IND W vs PAK W: पाकिस्तान पर भारी पड़ा है भारत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Arquam Abdul Mannan

लेखक के बारे में

By Arquam Abdul Mannan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola