Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने किया कमाल, हाई जंप में किया गोल्ड पर कब्जा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Sep 2024 10:25 PM
Paris Paralympics 2024
Paris Paralympics 2024: टोक्यो खेलों में सिल्वर मेडल विजेता रहे भारत के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में धमाल मचा दिया. उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीत लिया.
Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. 6 सितंबर को पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया. इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक में भारत ने छठे गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. पहली बार भारत ने पैरालंपिक गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीते हैं. इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 5 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.
प्रवीण कुमार ने टी 64 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता
प्रवीण कुमार ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई. उनके साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव प्रवीण के सामने नहीं टिक सके. डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई. उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा. वहीं उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने अपनी सबसे बेहतरीन 2.03 मीटर की छलांग लगाई. उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला.
शीर्ष स्थान पर बने रहे प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने 1.89 मीटर से शुरुआत किया. उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली. स्वर्ण पदक जीतने के लिए खुद को शीर्ष स्थान पर बनाये रखा. इसके बाद कुमार और लोकिडेंट के बीच शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला जारी रहा, लेकिन भारतीय एथलीट इसमें सफल रहा. यह 2023 विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था.
पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या हुई 26
प्रवीण कुमार की इस शानदार जीत और गोल्ड मेडल के साथ ही पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत अब तक छह गोल्ड मेडल, आठ सिल्वर मेडल और 12 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि पदक तालिका में अपने 26 पदकों के साथ भारत 14वें नंबर पर है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Haryana Election: विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया
Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने थामा कांग्रेस का हाथ, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










