Paris Paralympics 2024: पेरिस में रिकॉर्ड टूटा, भारत ने पहली बार जीते 21 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Sep 2024 5:44 PM

विज्ञापन

Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. 21 मेडल जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: पेरिस में अबतक भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 कांस्य के साथ कुल 21 पदक अपने नाम कर लिए हैं. भारत के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा, हमारे अविश्वसनीय पैरालंपिक दल ने किसी भी पैरालंपिक में हमारे देश के लिए अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. यह हमारे एथलीटों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.

गोल्ड3
सिल्वर8
कांस्य10
कुल21
खिलाड़ीखेलमेडल
निषाद कुमारपुरुषों की ऊंची कूद – टी47सिल्वर
शरद कुमारपुरुष ऊंची कूद – टी63सिल्वर
मरियप्पन थंगावेलुपुरुष ऊंची कूद – टी63कांस्य
सचिन सरजेराव खिलाड़ीपुरुषों की शॉट पुट – F46सिल्वर
योगेश कथुनियापुरुषों की डिस्कस थ्रो – F56सिल्वर
अजीत सिंहपुरुषों की भाला फेंक – F46सिल्वर
गुर्जर सुंदर सिंहपुरुषों की भाला फेंक – F46कांस्य
सुमितपुरुषों की भाला फेंक – F46गोल्ड
प्रीति पालमहिला 100 मीटर – टी35कांस्य
प्रीति पालमहिला 200 मीटर – टी35कांस्य
दीप्ति जीवनजीमहिला 400 मीटर – टी20कांस्य
नितेश कुमारबैडमिंटन पुरुष एकल SL3गोल्ड
यथिराज सुहास लालिनाकेरेबैडमिंटन पुरुष एकल SL4सिल्वर
थुलसीमाथी मुरुगेसनबैडमिंटन महिला एकल SU5सिल्वर
मनीषा रामदासबैडमिंटन महिला एकल SU5कांस्य
नित्या श्री सिवानबैडमिंटन महिला एकल SH6कांस्य
मनीष नरवालशूटिंग पी1 – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1सिल्वर
रुबीना फ्रांसिसशूटिंग पी2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1कांस्य
अवनि लेखराशूटिंग आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1गोल्ड
मोना अग्रवालशूटिंग आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1कांस्य
देवी शीतलतीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपनकांस्य
कुमार राकेशतीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपनकांस्य
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola