ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमित, लवलीना को एशियाई क्वालीफायर में कांस्य
विश्व रैंकिंग में नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) और लवलीना बोरगोहेन को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
अम्मान : विश्व रैंकिंग में नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) और लवलीना बोरगोहेन को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा, हालांकि दोनों ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करके तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया.
विश्व चैंपियनशिप रजत विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता चीन के जियांगुआन हू ने 3-2 से हराया. वह पिछले साल एशियाई सेमीफाइनल में पंघाल से हार गये थे.
इससे पहले दो बार की कांस्य पदक विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त बोरगोहेन को तीसरी वरीयता प्राप्त और 2018 की रजत पदक विजेता चीन की होंग गू ने 5-0 से मात दी. अब होंग का सामना विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त ताईवान की चेन नियेन चिन से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए