मिल्खा सिंह ने हैदराबाद 10 किमी दौड को हरी झंडी दिखाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 2:29 PM
हैदराबाद : हुसैन सागर झील पर यहां आयोजित की गई हैदराबाद 10 किमी दौड में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और इसे महान एथलीट मिल्खा सिंह ने हरी झंडी दिखाई. दौड के ब्रांड दूत मिल्खा ने अपने जीवन के नौ वर्ष हैदराबाद में बिताए हैं और इस दौरान उन्होंने शहर के साथ अपने जुडाव को […]
हैदराबाद : हुसैन सागर झील पर यहां आयोजित की गई हैदराबाद 10 किमी दौड में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और इसे महान एथलीट मिल्खा सिंह ने हरी झंडी दिखाई. दौड के ब्रांड दूत मिल्खा ने अपने जीवन के नौ वर्ष हैदराबाद में बिताए हैं और इस दौरान उन्होंने शहर के साथ अपने जुडाव को भी याद किया. मिल्खा ने यहीं धावक के रुप में अपने करियर की शुरुआत की थी.
मिल्खा ने कहा, मैंने अपने जीवन के नौ साल हैदराबाद में बिताये. मेरे खेल करियर की शुरुआत यहां हुई. मैं यहां आकर खुश हूं. प्यार को फैलाओ. फिट रहो. मैं आपको और आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं. इस पूर्व दिग्गज धावक ने कहा कि उनके जीवन पर बालीवुड फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनने के बाद उन्हें अधिक पहचान और सम्मान मिला. आयोजकों के अनुसार दौड़ में 15000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










