भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

Updated:
विज्ञापन

भोपाल : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह यहां निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. सुनीता के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली. उन्होंने कहा कि हालांकि, वह उम्र दराज होने के कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी […]

विज्ञापन

भोपाल : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह यहां निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. सुनीता के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हालांकि, वह उम्र दराज होने के कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी कुछ तकलीफें थी. वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं. उसके दो बेटे हैं.

सुनीता के पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार को भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा, सुनीता चंद्रा उत्कृष्ट खिलाड़ी और देश की गौरव थीं.

उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नयी ऊंचाई प्रदान की. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola