ऑस्‍ट्रेलिया के जंगल में लगी आग के शिकार लोगों की मदद के लिये बार्टी ने दान किया टेनिस टूर्नामेंट से मिली राशी

Updated:
विज्ञापन

ब्रिस्बेन : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के शिकार हुए लोगों की मदद के लिये इस हफ्ते ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से मिलने वाली राशि ‘रेड क्रास’ संस्था को दान देंगी. बार्टी ने रविवार को खुलासा किया कि नवंबर में आग से हुई तबाही को देखने के […]

विज्ञापन

ब्रिस्बेन : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के शिकार हुए लोगों की मदद के लिये इस हफ्ते ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से मिलने वाली राशि ‘रेड क्रास’ संस्था को दान देंगी.

विज्ञापन

बार्टी ने रविवार को खुलासा किया कि नवंबर में आग से हुई तबाही को देखने के बाद वह पहले ही जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिये ‘रॉयल सोसायटी’ को 30,000 डालर दान में दे चुकी हैं ताकि घायल जंगली जानवरों की मदद की जा सके, लेकिन अब उन्होंने ब्रिस्बेन से मिलने वाली पुरस्कार राशि (संभवत: 250,000 डालर) को ‘रेड क्रास’ को देने का फैसला किया.

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी बार्टी ने कहा, यह सब दो या तीन महीने पहले शुरू हुआ. यह हमारे देश में काफी लंबे समय से हो रहा है. जब मैं फेड कप फाइनल के लिये पर्थ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय हिस्से में जा रही थी तो विमान से मैंने धुंआ और आग देखी. निश्चित रूप से अब भी भयानक आग लगी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola