चाइना ओपन में भारत की उम्‍मीदों को लगा झटका, कश्यप और प्रणीत टूर्नामेंट से बाहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुझोउ : भारतीय बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत दोनों गुरुवार को यहां चाइना ओपन की पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर से बाहर हो गये. प्रणीत ने डेनमार्क के चौथे वरीय एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ एक घंटे 24 मिनट तक चुनौती पेश की लेकिन 11वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को 20-22 22-20 […]

विज्ञापन

फुझोउ : भारतीय बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत दोनों गुरुवार को यहां चाइना ओपन की पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर से बाहर हो गये.

विज्ञापन
प्रणीत ने डेनमार्क के चौथे वरीय एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ एक घंटे 24 मिनट तक चुनौती पेश की लेकिन 11वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को 20-22 22-20 21-16 से हार का मुंह देखना पड़ा.

इससे पहले कश्यप डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से सीधे गेम में हारकर बाहर हुए. विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज कश्यप को सातवीं वरीयता प्राप्त एक्सेलसेन ने महज 43 मिनट में 21-13, 21-19 से हराया.

इस साल कश्यप दूसरी बार एक्सेलसेन से हारे हैं. उन्हें मार्च में इंडिया ओपन में भी इसी प्रतिद्वंद्वी ने हराया था. पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे.

सत्विसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी का सफर भी समाप्त हो गया. गैरवरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के सियो सेयुंग जाए और चाये युजुंग की पांचवीं वरीय जोड़ी से 21-23 16-21 से पराजय मिली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola