ePaper

सिमडेगा के लाल राहुल कुमार ने थाईलैंड में जीत स्वर्ण

Updated at : 03 Nov 2019 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा के लाल राहुल कुमार ने थाईलैंड में जीत स्वर्ण

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कोलेबिरा निवासी राजेंद्र साहू व शीला देवी के पुत्र राहुल कुमार साहू ने थाईलैंड में आयोजित थाईलैंडओपन इंटरनेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के 125 किलोग्राम 1.57 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया. थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, […]

विज्ञापन

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : कोलेबिरा निवासी राजेंद्र साहू व शीला देवी के पुत्र राहुल कुमार साहू ने थाईलैंड में आयोजित थाईलैंडओपन इंटरनेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के 125 किलोग्राम 1.57 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया.
थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, वर्मा ,इंग्लैंड, ईरान, मयमार एवं थाईलैंड की टीमों में भाग लिया था. इस संबंध में राहुल कुमार साहू ने बताया कि उसका लक्ष्य आने वाले कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता एवं ईसीआई प्रतियोगिता में प्रवेश पाकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है.

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता तथा कोलेबिरा के ग्रामीणों को दिया है. राहुल के इस सफलता के लिए कोलेबिरा के अभिषेक कुमार, रणधीर साहू, अभय कुमार प्रसाद, संजय कुमार, अभिजीत साहू, मनोहर प्रसाद, नीतीश कुमार ,प्रवीण कुमार ,बाबूलाल प्रसाद ,शिवलाल साहू ,संदीप रॉय ,अमित रंजन, सुमित कुमार ,सुबोध कुमार सहारा ,उमाशंकर प्रसाद, भोला साहू ,जितेंद्र तिवारी ,श्यामलाल प्रसाद ,बदरूद्दीन अहमद ,गौरी प्रसाद सिंह ,कोलेबिरा मुखिया आलोमनी बागे, संतोष कुमार, समीर अहमद, फजलु होदा, इरशाद खान के अलावे अन्य लोगों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola