एंडी मर्रे ढाई साल में पहली बार पहुंचे फाइनल में

एंटवर्प (बेल्जियम) : विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे ने ढाई साल में पहली बार किसी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी. जनवरी में कूल्हे का आपरेशन करवाने वाले मर्रे ने फ्रांस के युगो हम्बर्ट को 3-6, 7-5, 6-2 से हराकर यूरोपियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। मर्रे ने जीत के […]
एंटवर्प (बेल्जियम) : विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे ने ढाई साल में पहली बार किसी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी. जनवरी में कूल्हे का आपरेशन करवाने वाले मर्रे ने फ्रांस के युगो हम्बर्ट को 3-6, 7-5, 6-2 से हराकर यूरोपियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। मर्रे ने जीत के बाद कहा, यह मेरे लिये हैरानी भरा है.
मैं फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं. यह 32 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी फाइनल में तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टैन वावरिंका से भिड़ेगा. मर्रे का वावरिंका के खिलाफ रिकार्ड 11-8 है.
स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने इससे पहले इतालवी किशोर जेनिक सिनर को 6-3, 6-2 से हराया और अपने करियर में 30वीं बार फाइनल में जगह बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










