असुंता लकड़ा ने प्‍लास्टिक हटाओ अभियान में हिस्‍सा लिया

Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्‍तान असुंता लकड़ा ने मंगलवार को रांची रेलवे स्‍टेशन में प्‍लास्टिक हटाओ अभियान में हिस्‍सा लिया. उस दौरान अन्‍य महिला खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया. इस मौके पर मण्डल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया और साफ-सफाई की. असुंता लकड़ा […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्‍तान असुंता लकड़ा ने मंगलवार को रांची रेलवे स्‍टेशन में प्‍लास्टिक हटाओ अभियान में हिस्‍सा लिया. उस दौरान अन्‍य महिला खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया.

विज्ञापन

इस मौके पर मण्डल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया और साफ-सफाई की. असुंता लकड़ा ने कपड़े की थैली बांटकर यात्रियों को जागरूक किया. उन्‍होंने यात्रियों से प्लास्टिक थैले का इस्तेमाल न करने का अनुरोध भी किया.

गौरतलब हो असुंता लकड़ा हॉकी झारखण्ड की उपाध्यक्ष सह सचिव है. असुंता लकड़ा 2000 से 2014 तक लगातार 14 वर्षों तक भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही और कई पदक भी जीते. उन्‍होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की है. असुंता भारतीय महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता के साथ-साथ जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोच भी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola