बोपन्ना की हार के साथ अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयार्क : रोहन बोपन्ना की पुरुष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारत का अभियान खत्म हो गया. भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 15वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और जैमी मर्रे ने दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : रोहन बोपन्ना की पुरुष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारत का अभियान खत्म हो गया. भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 15वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और जैमी मर्रे ने दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से हराया.
मिश्रित युगल में बोपन्ना और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स को फ्रांस के फेब्रिस मार्तिन और अमेरिका की रफेल अतावो की जोड़ी ने 7-5, 7-6 से मात दी. लिएंडर पेस और दिविज शरण पहले ही दौर से बाहर हो चुके हैं. एकल में सुमित नागल और प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










