फेडरर ने की सुमित नागल की तारीफ, कहा भविष्य उज्ज्वल

न्यूयार्क : स्विस दिग्गज रोजर फेडरर ने सुमित नागल के खिलाफ यूएस ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इस भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है. नागल ने फेडरर से पहला सेट जीता लेकिन आखिर में उन्हें 6-4 1-6 2-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. फेडरर […]
न्यूयार्क : स्विस दिग्गज रोजर फेडरर ने सुमित नागल के खिलाफ यूएस ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इस भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है. नागल ने फेडरर से पहला सेट जीता लेकिन आखिर में उन्हें 6-4 1-6 2-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा.
फेडरर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वह जानता है कि वह क्या कर सकता है. इसलिए मेरा मानना है कि उसका अच्छा करियर होगा. लेकिन, निश्चित रूप से यह ऐसा खेल नहीं है जो सबसे बड़ा आश्चर्य आपके सामने लाता हो. इसमें आपको निरंतरता बनाये रखनी होती है.मुझे लगता है कि आज उसने अच्छा प्रदर्शन किया.’ चौबीस वर्षीय नागल ने मैच के दौरान स्विस स्टार को कुछ अवसरों पर परेशान भी किया. उनसे पूछा गया कि नागल में उन्हें खास चीज क्या लगी, फेडरर ने कहा, ‘‘उसने जिस तरह से इस क्षण को नियंत्रित किया.
कोर्ट पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना कभी आसान नहीं होता. हालांकि आप इसके लिए जीते हो, आप इसका सपना देखते हो, बड़े मंच पर खेलते हो.इसलिए मेरा मानना है कि उसने यह सब अच्छी तरह से किया.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




