वाडा की ओर से एनडीटीएल के निलंबन के खिलाफ भारत खेल पंचाट में करेगा अपील : रिजिजू

Updated at : 23 Aug 2019 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
वाडा की ओर से एनडीटीएल के निलंबन के खिलाफ भारत खेल पंचाट में करेगा अपील : रिजिजू

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) द्वारा भारत की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) को निलंबित करने के फैसले के खिलाफ भारत स्विट्जरलैंड स्थिति खेल पंचाट (सीएएस) का दरवाजा खटखटायेगा. वाडा ने छह महीने के लिए एनडीटीएल की मान्यता को रद्द कर दिया है जिससे उसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) द्वारा भारत की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) को निलंबित करने के फैसले के खिलाफ भारत स्विट्जरलैंड स्थिति खेल पंचाट (सीएएस) का दरवाजा खटखटायेगा. वाडा ने छह महीने के लिए एनडीटीएल की मान्यता को रद्द कर दिया है जिससे उसे भारत के बाहर वाडा की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच करानी होगी और इसका खर्च काफी बढ़ जायेगा.

यह फैसला भारत के लिए बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वाडा ने जो कमियां गिनायी थी उसे सही किया जा चुका था. रिजिजू ने कहा कि वाडा ने एनडीएटीएल को लेकर जो सुधार करने के लिए कहा था हमने उसे किया और इसके बाद भी वाडा के द्वारा ऐसा निर्णय करना निराशाजनक है.

रिजिजू ने एक बयान में कहा, ‘अतीत में कुछ मुद्दे थे. खेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, मैंने उन मुद्दों पर संज्ञान लिया है और इसमें सुधार शुरू किया गया. यह निराशाजनक है कि इन प्रयासों के बाद भी वाडा ने ऐस रुख अपनाया है.’ उन्होंने कहा, ‘हम इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील (सीएएस) करेंगे और अपील की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है.’

खेल सचिव राधेश्याम जूलानिया ने वाडा के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि इस फैसले के पीछे बड़ा व्यावसायिक हित हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘वाडा की टीम सितंबर 2018 में भारत आयी थी और उन्होंने जो भी चिंताएं जतायी थी हमने उन सभी को दुरूस्त किया. ऐसे में निलंबन का फैसला हमारे लिए एक आश्चर्य की तरह है क्योंकि वे उस बीमारी का इलाज कर रहे हैं जो पहले से ही ठीक हो गयी है.’

उन्होंने कहा, ‘इस निर्णय के पीछे एक बहुत बड़ा व्यापारिक हित है क्योंकि हमारी प्रयोगशाला में परीक्षण की लागत दुनिया की दूसरी प्रयोगशालाओं से बहुत सस्ती है. पूर्वी अफ्रीका के कई देशों ने अपने नमूनों का परीक्षण करने के लिए हमसे संपर्क किया है और ऐसा लगता है कि वाडा को यह अच्छा नहीं लगा.’ जूलानिया एनडीटीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी है.

उन्होंने कहा कि वाडा बोर्ड में भारतीय प्रतिनिधि की कमी देश को महंगी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘वाडा में एशियाई देशों के चार प्रतिनिधि हैं लेकिन भारत से कोई नहीं है. इसलिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वाडा को लिखा है कि जब भी कोई स्थान रिक्त होता है तो एक भारतीय सदस्य को शामिल करें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola