भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बोलिविया को 3-1 से हराया

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम ने स्पेन में कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बोलिविया को 3-1 से हराया. रतनबाला देवी के दो गोल और बाला देवी के एक गोल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अमेरिकी टीम पर आसान जीत दर्ज की. स्पेन के क्लब विल्लारीयल सीएफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम ने स्पेन में कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बोलिविया को 3-1 से हराया. रतनबाला देवी के दो गोल और बाला देवी के एक गोल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अमेरिकी टीम पर आसान जीत दर्ज की. स्पेन के क्लब विल्लारीयल सीएफ से 0-2 से पराजय झेलने के बाद भारतीय महिला टीम बोलिविया के खिलाफ दूसरे मिनट में ही पिछड़ गयी.

विज्ञापन

तब स्वीटी देवी ने आत्मघाती गोल कर दिया था. बोलिविया की बढ़त हालांकि अधिक देर तक नहीं रही. पांचवें मिनट में बाला देवी ने विरोधी टीम के पेनल्टी क्षेत्र में गेंद पर कब्जा किया और शानदार शॉट जमाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

रतनबाला देवी ने 36वें मिनट में बायें छोर से मिले क्रास पर हेडर से गोल करके भारतीय टीम को बढ़त दिला दी. इसके कुछ देर बाद रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया और भारत को 3-1 से बढ़त दिलायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola