विंबलडन : चान और डोडिग की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल का खिताब

लंदन : ताइवान की लतिशा चान और क्रोएशिया के इवान डोडिग की मिश्रित युगल जोड़ी ने विंबलडन के फाइनल में रविवार को यहां स्वीडन के स्वेडे रोबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया. आठवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने लिंडस्टेड्ट और ओस्टापेंको की जोड़ी को सीधे […]
लंदन : ताइवान की लतिशा चान और क्रोएशिया के इवान डोडिग की मिश्रित युगल जोड़ी ने विंबलडन के फाइनल में रविवार को यहां स्वीडन के स्वेडे रोबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया.
आठवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने लिंडस्टेड्ट और ओस्टापेंको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया. चान और डोडिग की जोड़ी ने इससे पहले लगातार दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब हासिल किया है, लेकिन दोनों के लिए यह विंबलडन का पहला खिताब है. चान ने हालांकि इससे पहले 2017 में मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




