विंबलडन : नडाल और सेरेना क्वार्टर फाइनल में, बार्टी बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2019 7:29 PM
लंदन : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी सोमवार को यहां अमेरिका की एलिसन रिस्के से हारकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल से बाहर हो गयी. विश्व में 55वें नंबर की रिस्के ने चौथे दौर के मैच में फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी को 3-6लंदन : राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स ने सोमवार को […]
लंदन : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी सोमवार को यहां अमेरिका की एलिसन रिस्के से हारकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल से बाहर हो गयी.
विश्व में 55वें नंबर की रिस्के ने चौथे दौर के मैच में फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी को 3-6लंदन : राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन एलिसन रिस्के ने विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी एशलीग बार्टी का सफर चौथे दौर में ही रोक दिया.
विंबलडन में 2008 और 2010 के चैंपियन नडाल ने पुर्तगाल के जोओ सोसा को 6-2, 6-2, 6-2 से हराकर सातवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया. तीसरी वरीयता प्राप्त नडाल को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये सैम क्वेरी और टेनिस सैंडग्रेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना होगा.
महिला वर्ग में बार्टी का पिछले लगभग चार दशक में विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने का सपना चकनाचूर हो गया, लेकिन 11वीं वरीयता प्राप्त सेरेना को स्पेन की 30वीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई.
सेरेना का सामना अब हमवतन अमेरिकी रिस्के से होगा. विश्व में 55वें नंबर की रिस्के ने चौथे दौर के मैच में फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी को 3-6, 6-2, 6-3 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. रिस्के विंबलडन के बाद पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी आनंद अमृतराज के बेटे स्टीफन अमृतराज के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएगी.
उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स और कार्ला सुआरेज नवारो के बीच होने वाल मैच के विजेता से भिड़ना होगा. अमेरिका की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, मैंने आक्रामक खेल दिखाया. मैंने ऐश से मैच छीना. घसियाले कोर्ट पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं. उम्मीद है कि अब मैं दूसरे तरह के कोर्ट पर भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी.
विश्व में आठवें नंबर की इलिना स्वितोलिना को हालांकि अंतिम आठ में जगह बनाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने क्रोएशिया की 24वीं वरीय पेट्रा मार्टिच को 6-4, 6-2 से पराजित किया. चीन की शुआई च्यांग भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी.
उन्होंने उक्रेन की दयाना यात्रेमस्का को तीन सेट तक चले मैच में 6-4, 1-6, 6-2 से हराया. चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रीकोवा ने बेल्जियम की 21वीं वरीय एलिस मार्टन्स को 4-6, 7-5, 6-2 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में कदम रखा.
6-2, 6-3 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. रिस्के विंबलडन के बाद पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी आनंद अमृतराज के बेटे स्टीफन अमृतराज के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएगी.
उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स और कार्ला सुआरेज नवारो के बीच होने वाल मैच के विजेता से भिड़ना होगा. अमेरिका की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, मैंने आक्रामक खेल दिखाया. मैंने ऐश से मैच छीना. घसियाले कोर्ट पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं. उम्मीद है कि अब मैं दूसरे तरह के कोर्ट पर भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी.
विश्व में आठवें नंबर की इलिना स्वितोलिना को हालांकि अंतिम आठ में जगह बनाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने क्रोएशिया की 24वीं वरीय पेट्रा मार्टिच को 6-4, 6-2 से पराजित किया. चीन की शुआई च्यांग भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. उन्होंने उक्रेन की दयाना यात्रेमस्का को तीन सेट तक चले मैच में 6-4, 1-6, 6-2 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










