विंबलडन : बोपन्ना, शरण विम्बलडन मिश्रित युगल स्पर्धा से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 3:24 PM
लंदन : दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को यहां दूसरे दौर में मिली हार से भारत की विम्बलडन चैम्पियनशिप की मिश्रित युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गयी. बोपन्ना और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की 13वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और जर्मनी की […]
लंदन : दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को यहां दूसरे दौर में मिली हार से भारत की विम्बलडन चैम्पियनशिप की मिश्रित युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गयी.
बोपन्ना और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की 13वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और जर्मनी की लौरा सिगेमंड की जोड़ी से 4-6 4-6 से पराजय मिली.
बायें हाथ के शरण और चीन की उनकी जोड़ीदार यिंगयिंग दुआन को 62 मिनट में एडेन सिल्वा और इवान होयत की ब्रिटिश जोड़ी से 3-6 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा. सिल्वा और होयत की जोड़ी ने पहले दौर में भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सांमता स्टोसुर शिकस्त दी थी.
शरण का अभियान हालांकि पुरुष युगल स्पर्धा में कायम है. शरण और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर सोमवार को ब्राजील के मार्सेलो मेलो और पोलैंड के लुकास कुबोत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










