विंबलडन : फेडरर उलटफेर से बचे, बार्टी और कर्बर दूसरे दौर में

Updated:
विज्ञापन

लंदन : आठ बार के विम्बलडन चैम्पियन रोजर फेडरर पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचे और दक्षिण अफ्रीका के नये खिलाड़ी लायड हैरिस को 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराया. दो बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन डोमिनिक थियेम हालांकि अमेरिका के सैम क्वेरी से 7-6, 6-7, 3- 6, 0-6 से […]

विज्ञापन

लंदन : आठ बार के विम्बलडन चैम्पियन रोजर फेडरर पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचे और दक्षिण अफ्रीका के नये खिलाड़ी लायड हैरिस को 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराया.

विज्ञापन

दो बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन डोमिनिक थियेम हालांकि अमेरिका के सैम क्वेरी से 7-6, 6-7, 3- 6, 0-6 से हार गए. स्पेन के रफेल नडाल जापानी क्वालीफायर युइची सुगिता से भिड़ेंगे. महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी और गत चैम्पियन एंजेलिक कर्बर दूसरे दौर में पहुंच गई.

दूसरी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई थी. बार्टी ने चीन की झेंग सेइसेइ को 6-4, 6-2 से हराया, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त कर्बर ने जर्मनी की ही ततयाना मारिया को 6-4, 6-3 से मात दी. बार्टी को बेल्जियम की एलिसन वान से खेलना है जिसने पिछले साल गारबाइन मुगुरूजा को हराया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola