IPL 2019: अंपायर से उलझे ''कैप्टन कूल'' धौनी, लोगों ने कही ये बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 1:48 PM

विज्ञापन

जयपुर : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान नोबाल के फैसले पर अंपायर से बहस के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. ‘कैप्टन कूल’ धौनी ने अपने स्वभाव के विपरीत आपा खो दिया और डगआउट से बाहर निकलकर अंपायर से बहस करने लगे. […]

विज्ञापन

जयपुर : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान नोबाल के फैसले पर अंपायर से बहस के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. ‘कैप्टन कूल’ धौनी ने अपने स्वभाव के विपरीत आपा खो दिया और डगआउट से बाहर निकलकर अंपायर से बहस करने लगे. अंपायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की गेंद नोबाल करार दी थी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर से मशविरे के बाद फैसला बदल दिया.

धौनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और हेमांग बदानी ने धौनी की आलोचना की है. वान ने कहा ,‘‘ कप्तान का पिच पर आना सही नहीं है. मुझे पता है कि वह एम एस धौनी है और इस देश में वह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन डगआउट से निकलकर अंपायर पर ऊंगली उठाना सही नहीं है. बतौर कप्तान उन्होंने गलत मिसाल पेश की है.’

वॉ ने ट्वीट किया ,‘‘ मुझे पता है कि टीमों पर फ्रेंचाइजी का दबाव होता है लेकिन मैं दो घटनाओं से काफी निराश हूं. अश्विन और अब एम एस…यह अच्छा नहीं है.’ भारत के पूर्व बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा ,‘‘ इस आईपीएल में अंपायरिंग का स्तर काफी खराब रहा है. वह निश्चित तौर पर नोबाल थी लेकिन विरोधी कप्तान को आउट होने के बाद यूं पिच पर आने का कोई अधिकार नहीं है. धौनी ने गलत परिपाटी कायम की.’

बदानी ने कहा ,‘‘ अंपायर को अधिकार था कि वह अपने फैसले को बदले. मैं धौनी की प्रतिक्रिया पर हैरान हूं. कैप्टन कूल ने ऐसा कैसे कर दिया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola