ePaper

प्रजनेश करियर की सर्वश्रेष्ठ 81वीं रैंकिंग पर पहुंचे

Updated at : 02 Apr 2019 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रजनेश करियर की सर्वश्रेष्ठ 81वीं रैंकिंग पर पहुंचे

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को मियामी ओपन के मुख्य दौर में पहुंचने का फायदा मिला जिससे वह सोमवार को जारी हुए नवीनतम रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर पहुंच गये. मियामी ओपन में दो मुकाबले जीतने पर 29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी को 26 रेटिंग अंक का फायदा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को मियामी ओपन के मुख्य दौर में पहुंचने का फायदा मिला जिससे वह सोमवार को जारी हुए नवीनतम रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर पहुंच गये.

मियामी ओपन में दो मुकाबले जीतने पर 29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी को 26 रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उन्होंने तीन स्थानों का सुधार करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की. प्रजनेश हालांकि मुख्य दौर में जगह बनाने के बाद पहले ही मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये.

शीर्ष 100 में वह एकलौते भारतीय है. उनके बाद 140वें स्थान पर रामकुमार रामनाथन है जो एक स्थान नीचे खिसके हैं. वह मियामी ओपन के पहले ही क्वालीफाइंग दौर में हार कर बाहर हो गये थे. चोट के कारण लंबे समय से कोर्ट से दूर चल रहे युकी भांबरी को रैंकिंग में 27 स्थान का नुकसान हुआ है और वह 234वें पायदान पर खिसक गये.

साकेत मयनेनी सात स्थानों के सुधार के साथ 244वें और शशि कुमार मुकुंद चार स्थानों के सुधार के साथ 264वें पायदान पर हैं. पुरुष युगल में मियामी ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर करने वाले अनुभवी रोहन बोपन्ना एक स्थान के सुधार के साथ रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंच गये है.

दिविज शरण दो स्थान के नुकसान के साथ 43वें पायदान पर है. जीवन नेदुंचेझियान 66वें और पूरव राजा 85वें स्थान पर है. लिएंडर पेस दो स्थान के सुधार के साथ 92वें स्थान पर है. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना को एकल रैंकिंग में 26 स्थानों का नुकसान हुआ है.

शीर्ष 200 में काबिज यह इकलौती भारतीय खिलाड़ी 168वें से 194वें स्थान पर खिसक गयी है। करमन कौर थांडी 208वें और प्रांजला यादलापल्ली 296वें स्थान पर है. महिला युगल में प्रार्थना थोंबोरे एक स्थान के सुधार के साथ 145वें रैंकिंग पर पहुंच गयी है. अंकिता 170वीं रैंकिंग के साथ दूसरी शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola