SAI ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार अधिकारियों को निलंबित किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 9:55 PM
नयी दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरुवार को अपने उन चार अधिकारियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया जिन्हें पिछले सप्ताह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था. साइ के जो अधिकारी कथित तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे उनमें संजीव शर्मा (निदेशक), वी के शर्मा […]
नयी दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरुवार को अपने उन चार अधिकारियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया जिन्हें पिछले सप्ताह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था.
साइ के जो अधिकारी कथित तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे उनमें संजीव शर्मा (निदेशक), वी के शर्मा (अवर संभागीय लिपिक), हरिंदर प्रसाद (जूनियर लेखा अधिकारी) और ललित जोली शामिल हैं. साई के एक अधिकारी ने कहा, केंद्रीय सेवा भर्ती नियमों के अनुसार इन चारों अधिकारियों को जांच लंबित रहने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा, वे एक फरवरी तो न्यायिक हिरासत में हैं और सीबीआई अपनी तरफ से जांच कर रही है. जब उन्हें जांच एजेंसी से क्लीन चिट नहीं मिल जाती तब वे निलंबित रहेंगे. इन अधिकारियों को 17 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित साई मुख्यालय में छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी पढ़ें…
सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में SAI निदेशक समेत चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार
इन चारों के अलावा दो अन्य निजी ठेकेदारों मनदीप आहूजा और उनके कर्मचारी यूनुस को भी कथित धंधे में लिप्त रहने के कारण गिरफ्तार किया गया था. आरोप लगाया गया है कि साई के प्रशासनिक विभाग के ये अधिकारी 19 लाख रुपये के परिवहन बिल को मंजूरी देने के लिये तीन प्रतिशत हिस्से की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










