स्विस ओपन शुरू, हाथ की चोट से जूझ रहे हैं फेडरर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बासेल : रोजर फेडरर ने सोमवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन से पहले कहा है कि वह सत्र की शुरूआत से हाथ की चोट से जूझ रहे हैं लेकिन यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने एक जर्मन अखबार से कहा ,‘ ग्रासकोर्ट सत्र की शुरूआत के साथ […]

विज्ञापन


बासेल :
रोजर फेडरर ने सोमवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन से पहले कहा है कि वह सत्र की शुरूआत से हाथ की चोट से जूझ रहे हैं लेकिन यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है.

विज्ञापन

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने एक जर्मन अखबार से कहा ,‘ ग्रासकोर्ट सत्र की शुरूआत के साथ ही मेरे हाथ में चोट लग गयी थी. मुझे लगा नहीं था कि यह इतनी गंभीर होगी. पिछले तीन महीने से मैं दर्द झेल रहा हूं.”

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कोई बहाना नहीं है. मैं इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहता . कई बार मैच के पहले दस मिनट वार्मअप के दौरान दर्द होता था लेकिन अब मैं इसके बारे में नहीं सोचता .’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola