साइना, श्रीकांत डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में

ओडेन्से (डेनमार्क) : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार की रात को यहां क्रमश: नोजोमी ओकुहारा और समीर वर्मा पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दसवीं रैंकिंग की साइना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करके विश्व में […]
ओडेन्से (डेनमार्क) : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार की रात को यहां क्रमश: नोजोमी ओकुहारा और समीर वर्मा पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दसवीं रैंकिंग की साइना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करके विश्व में सातवें नंबर की जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को 58 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 21-12 से हराया.
अंतिम अंक के समय लंबी रैलियां चली जिसके आखिर में जापानी खिलाड़ी का शाट नेट पर लग गया. भारतीय खिलाड़ी के लिये यह मनोबल बढ़ाने वाली जीत रही क्योंकि पिछले तीन मुकाबलों में उन्हें ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा था. इनमें से पिछले महीने कोरिया ओपन की हार भी शामिल है. साइना 2017 विश्व चैंपियनशिप और इस साल अगस्त में एशियाई खेलों में भी ओकुहारा से हार गयी थी। एक दूसरे के खिलाफ उनका रिकार्ड 7-4 से भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










