सिंधू डेनमार्क ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर

ओडेन्से (डेनमार्क) : भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधू डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां अमेरिका की बीवन झांग से हारकर बाहर हो गयी. तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 56 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा. यहां लगातार […]
ओडेन्से (डेनमार्क) : भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधू डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां अमेरिका की बीवन झांग से हारकर बाहर हो गयी.
तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 56 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा. यहां लगातार तीसरा अवसर है जबकि सिंधू को झांग से हार झेलनी पड़ी.
अमेरिकी शटलर ने इस साल फरवरी में इंडियन ओपन के फाइनल में भी सिंधू को हराया था. रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल करने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं.
वह जापान ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी थी, जहां उन्हें गाओ फैंगजी ने हराया. यही नहीं चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में उन्हें चीन की चेन युफेई से हार झेलनी पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




