युवा ओलंपिक हॉकी में भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रिया 4- 2 से को हराया

Updated:
विज्ञापन

ब्यूनस आयर्स : भारतीय अंडर 18 महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रिया को 4- 2 से हराकर 2018 युवा ओलंपिक में अपने अभियान की जीत के साथ शुरूआत की. भारत के लिए लालरेम्सियामी (चौथा और 17वां मिनट) , कप्तान सलीमा टेटे (पांचवां) और मुमताज खान (16वां) ने गोल दागे. आस्ट्रिया के लिए सबरीना हृबी (13वां) और […]

विज्ञापन


ब्यूनस आयर्स :
भारतीय अंडर 18 महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रिया को 4- 2 से हराकर 2018 युवा ओलंपिक में अपने अभियान की जीत के साथ शुरूआत की. भारत के लिए लालरेम्सियामी (चौथा और 17वां मिनट) , कप्तान सलीमा टेटे (पांचवां) और मुमताज खान (16वां) ने गोल दागे. आस्ट्रिया के लिए सबरीना हृबी (13वां) और लौरा कर्न (20वां) ने गोल किये.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत करके पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिये. आस्ट्रिया ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए खाता खोला. भारत ने तीन मिनट बाद फिर दो गोल की बढ़त बना ली जब मुमताज ने गेंद आस्ट्रियाई गोल के भीतर डाली. लालरेम्सियामी ने 17वें मिनट में एक और गोल करके भारत की बढ़त 4 – 1 की कर दी.

लौरा ने आखिरी मिनट में आस्ट्रिया के लिये दूसरा गोल करके भारत की जीत का अंतर कम किया. भारत अगले मैच में उरूग्वे से खेलेगा. युवा ओलंपिक में फील्ड हाकी फाइव के प्रारूप में खेली जाती है जिसमें मैच 20 मिनट का होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola