जूनियर निशानेबाजों का स्वर्णिम अभियान जारी, गुरप्रीत ने सीनियर में दिलाया रजत

चांगवान (दक्षिण कोरिया) : गुरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप की सीनियर पुरूष स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया लेकिन भारत के जूनियर निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो स्वर्ण पदक जीते. सोलह वर्षीय विजयवीर सिद्धू ने जूनियर पुरूषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में राजकंवर […]
चांगवान (दक्षिण कोरिया) : गुरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप की सीनियर पुरूष स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया लेकिन भारत के जूनियर निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो स्वर्ण पदक जीते. सोलह वर्षीय विजयवीर सिद्धू ने जूनियर पुरूषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में राजकंवर सिंह संधू और आदर्श सिंह के साथ मिलकर टीम का स्वर्ण पदक हासिल किया. भारत अभी 11 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य से कुल 27 पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है जो उसका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




