महिला स्क्वाश में भारत को रजत, फाइनल में हांगकांग से हारी भारतीय टीम

जकार्ता : भारतीय महिला स्क्वाश टीम शनिवार को यहां फाइनल में हांगकांग से हार गयी और इस तरह से एशियाई खेलों में उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा. सुनन्या कुरूविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा अपने एकल मैच गंवा बैठी. भारत की यह हांगकांग के हाथों तीन दिन के […]
जकार्ता : भारतीय महिला स्क्वाश टीम शनिवार को यहां फाइनल में हांगकांग से हार गयी और इस तरह से एशियाई खेलों में उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
सुनन्या कुरूविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा अपने एकल मैच गंवा बैठी. भारत की यह हांगकांग के हाथों तीन दिन के अंदर दूसरी हार है. भारत के लिये रजत पदक जीतना भी उपलब्धि है.
उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था. भारतीय टीम ने चार साल पहले इंचियोन में भी रजत पदक जीता था. भारतीय स्क्वाश दल ने इस तरह से 18वें एशियाई खेलों में पांच पदक जीते जिनमें महिला टीम के रजत के अलावा पुरुष टीम का कांस्य तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं के तीन कांस्य पदक शामिल हैं.
पहला एकल मैच दोनों टीमों की सबसे कमजोर खिलाड़ियों के बीच था. इसमें विश्व की 88वें नंबर की कुरुविला को 51वें नंबर की ताइजी लोक हो से 8-11, 6-11, 12-10, 3-11 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद चिनप्पा पर भारत का दारोमदार था लेकिन वह एनी से एकतरफा मुकाबले में 3-11, 9-11, 5-11 से हार गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




