ePaper

जानसन ने 1500 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया स्वर्ण, चित्रा को करना पड़ा कांस्‍य से संतोष

Updated at : 30 Aug 2018 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
जानसन ने 1500 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया स्वर्ण, चित्रा को करना पड़ा कांस्‍य से संतोष

जकार्ता : भारत के जिंसन जानसन ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में इतिहास रच डाला है. उन्‍होंने भारत के लिए 12वां स्वर्ण पदक जीता. वहीं भारत की ही पी यू चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. जानसन ने तीन मिनट 44 .72 सेकेंड के समय […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारत के जिंसन जानसन ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में इतिहास रच डाला है. उन्‍होंने भारत के लिए 12वां स्वर्ण पदक जीता. वहीं भारत की ही पी यू चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया.

जानसन ने तीन मिनट 44 .72 सेकेंड के समय के साथ ईरान के आमिर मोरादी (तीन मिनट 45 . 62 सेकेंड) को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता. आमिर का यह सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बहरीन के मोहम्मद तियोआली ने तीन मिनट 45 .88 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता. जबकि 800 मीटर दौड़ के चैंपियन मनजीत सिंह तीन मिनट 46 .57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे.

वहीं भारत की एशियाई चैंपियन पीयू चित्रा ने एशियाई खेलों की महिला 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता. चित्रा ने मौजूदा सत्र में एशिया में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है लेकिन उन्हें चार मिनट 12.56 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

बहरीन ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया. काल्कीदन बेफकादु ने चार मिनट 7.88 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि तिगिस्त बेलाय ने चार मिनट 9.12 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया. चित्रा ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में चार मिनट 17.92 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था.

एथलेटिक्‍स में भारत का यह 6ठा गोल्‍ड और दूसरा कांस्‍य पदक है. 6 गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और दो कांस्‍य के साथ एथलेटिक्‍स में भारत को अब तक 17 पदक मिले हैं. हालांकि अब तक भारत 12 गोल्‍ड, 20 सिल्‍वर और 25 कांस्‍य पदक जीतकर पदक तालिका में आठवें स्‍थान पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola