दुती चंद को 3 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी ओडिशा सरकार, ओलंपिक तैयारी का भी खर्चा उठाएगी

Updated:
विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद को गुरुवार को अतिरिक्त डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की. दुती को पदक जीतने के तुरंत बाद बधाई देने वाले मुख्यमंत्री ने इससे पहले 100 […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद को गुरुवार को अतिरिक्त डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की. दुती को पदक जीतने के तुरंत बाद बधाई देने वाले मुख्यमंत्री ने इससे पहले 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक पर भी इस धाविका को डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी.

विज्ञापन

इसके अलावा पटनायक ने घोषणा की कि अगले साल ओलंपिक तक इस 22 साल की खिलाड़ी की तैयारी का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी. दो खेल संस्थाएं ओड़िशा एथलेटिक्स संघ (ओएए) और ओड़िशा ओलंपिक संघ (ओओए) पहले ही दुती चंद को उनकी उपलब्धि के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा कर चुकी हैं.

ओएए सचिव आशीर्वाद बेहड़ा ने कहा कि जाजपुर जिले की दुती ने एक ही एशियाई खेलों में दो पदक जीतकर ओड़िशा के लिए इतिहास रचा है. दुती को 2014 में एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ (आईएएएफ) ने अपनी हाइपरएंड्रोगेनिज्म नीति के तहत निलंबित कर दिया था लेकिन यह भारतीय धाविका खेल पंचाट मामला जीतने में सफल रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola