सिंधू की चांदी से चमक उठी मां पी विजया, बोलीं – फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हैदराबाद : स्टार भारतीय शटलर पी वी सिंधू की मां पी विजया ने अपनी बेटी के 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की. ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू फाइनल में चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग से 13-21, 16-21 से हार गयी लेकिन वह इन खेलों में भारत के लिये बैडमिंटन […]

विज्ञापन

हैदराबाद : स्टार भारतीय शटलर पी वी सिंधू की मां पी विजया ने अपनी बेटी के 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की. ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू फाइनल में चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग से 13-21, 16-21 से हार गयी लेकिन वह इन खेलों में भारत के लिये बैडमिंटन में पहला रजत पदक जीतने में सफल रही.

विज्ञापन

विजया ने कहा, कुल मिलाकर देखा जाए तो यह अच्छा परिणाम है. एक जीत हासिल करता है और एक को हार मिलती है. यह सिंधू की इस साल किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी हार है. वह इससे पहले राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में हार गयी थी.

विजया ने कहा, उस पर ऐसा किसी तरह का दबाव नहीं है. फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है. फाइनल शीर्ष खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है. उन्हें इस तरह का दबाव झेलने की आदत होती है. प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola