एशियाई खेलों में डोपिंग का पहला मामला, तुर्कमेनिस्तान का पहलवान बाहर

जकार्ता : मौजूदा एशियाई खेलों में डोपिंग का पहला मामला सामने आया है जब तुर्कमेनिस्तान के एक पहलवान को प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाये जाने के कारण बाहर कर दिया गया. रूस्तम नाजारोव को टूर्नामेंट से पहले हुए टेस्ट में प्रतिबंधित मास्किंग एजेंट फुरोसेमाइड के सेवन के कारण बाहर कर दिया गया. एशियाई […]
जकार्ता : मौजूदा एशियाई खेलों में डोपिंग का पहला मामला सामने आया है जब तुर्कमेनिस्तान के एक पहलवान को प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाये जाने के कारण बाहर कर दिया गया. रूस्तम नाजारोव को टूर्नामेंट से पहले हुए टेस्ट में प्रतिबंधित मास्किंग एजेंट फुरोसेमाइड के सेवन के कारण बाहर कर दिया गया.
एशियाई ओलंपिक परिषद ने एक बयान में कहा कि नाजारोव को 2018 एशियाई खेलों से अयोग्य करार दिया गया है. इसके साथ ही 19 अगस्त को हुई प्रतिस्पर्धा में उसका नतीजा भी रद्द माना जायेगा.’ नाजारोव को 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के पहले ही दौर में भारत के संदीप तोमर ने हराया था. एशियाई खेल 2014 में छह खिलाड़ी डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे जिनमें कोरिया के स्टार तैराक पार्क ताए हवान शामिल थे जिनके पदक छीन लिये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










