यूपी के विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत जीता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पालेमबांग : पंद्रह बरस के शरदुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता. उत्तर प्रदेश के विहान ने 73 का स्कोर करके रजत पदक हासिल किया. कोरिया के शिन ह्यूनवू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था. कतर के अल मारी हमाद अली को कांस्य पदक […]
विज्ञापन
पालेमबांग : पंद्रह बरस के शरदुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता. उत्तर प्रदेश के विहान ने 73 का स्कोर करके रजत पदक हासिल किया.
विज्ञापन
कोरिया के शिन ह्यूनवू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था. कतर के अल मारी हमाद अली को कांस्य पदक मिला जिनका स्कोर 53 था. विहान ने पिछले साल 14 बरस की उम्र में शाटगन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे.
एशियाई चैम्पियनशिप युगल स्वर्ण पदक विजेता रहे अनवर सुल्तान के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे विहान मास्को में पिछले साल जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में छठे स्थान पर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन