MI vs LSG: पूरन की ताबड़तोड़ पारी, लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :04 May 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, 47th Match, Indian Premier League 2026

सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए.

विज्ञापन

MI vs LSG: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज शुरुआत की. 29 के स्कोर पर जोश इंग्लिस का विकेट गिरा. इंग्लिस 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के बीच 34 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी हुई.

पूरन की ताबड़तोड़ पारी

इस दौरान निकोलस पूरन ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो 21 गेंदों में 8 छक्का और 1 चौके के सहारे 63 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद मिचेल मार्श ने 44 रन बनाकर चलते बने. वहीं ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम ने टीम को 200 के पार पहुंचाया. हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 और मार्करम ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली. मुंबई के लिए कॉर्विन बॉश ने 2, गजनफर ने 1, विल जैक्स ने 1 और रघु शर्मा ने 1 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़जनफर, रघु शर्मा.

इंपैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट

लखनऊ सुपर किंग्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव.

इंपैक्ट सब: एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद.

टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कुछ मैचों में हमने देखा है कि हवा चलने के कारण ओस का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है तो हम उसका ही लाभ लेना चाहते हैं. हार्दिक स्वस्थ नहीं हैं तो आज उनकी जगह जिम्मेदारी निभा रहा हूं. मुंबई ऐसे प्रदर्शन के लिए नहीं जानी जाती है तो हम अपनी साख के लिए खेलेंगे. पांच मैच बचे हैं तो हम दर्शकों को खुश करने के साथ ही अपना भी बेस्ट देना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola