कॉमनवेल्थ 2026 में सिल्वर जीतने वाली लवलीना अब पहुंचीं बाढ़ प्रभावित गोलाघाट, जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

भारतीय स्टार मुक्केबाज और असम की बेटी लवलीना बोरगोहेन (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lovlina Borgohain: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सिल्वर मेडल विजेता लवलीना बोरगोहेन ने असम में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की. उन्होंने घरों के तबाह होने और आवास की तत्काल आवश्यकता पर चिंता जताई.

विज्ञापन

Lovlina Borgohain Assam Flood Victims: भारतीय स्टार मुक्केबाज और असम की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को असम के बाढ़ प्रभावित गोलाघाट जिले का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही को बेहद गंभीर बताते हुए प्रभावित लोगों की स्थिति पर चिंता जताई. लवलीना ने कहा कि बाढ़ ने कई परिवारों के घर पूरी तरह तबाह कर दिए हैं और बड़ी संख्या में लोग फिलहाल बिना छत के रहने को मजबूर हैं. गोलाघाट जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. धनसिरी और दोयांग नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण निचले इलाकों में पानी फैल गया है. बाढ़ के चलते कई परिवारों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है.

विज्ञापन

पीड़ितों से मुलाकात के बाद लवलीना ने क्या कहा

पीड़ितों से मुलाकात के बाद लवलीना ने कहा कि

रास्ते भर उन्हें बाढ़ से हुई भारी तबाही देखने को मिली. उन्होंने कहा कि कई घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या सिर पर छत की है. उन्होंने कहा, “यहां हालात बेहद भयावह हैं. रास्ते भर तबाही का मंजर देखने को मिला. कई घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और वहां कुछ भी नहीं बचा है. लोगों की स्थिति बहुत खराब है. अभी उनके सिर पर छत तक नहीं है और उन्हें जहां जगह मिल रही है, वहीं रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.”

इसे भी पढ़े- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' दिग्गज, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

लवलीना ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति जताई चिंता

लवलीना ने कहा कि

राहत कार्यों के तहत बाढ़ पीड़ितों को भोजन और कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन केवल राहत सामग्री से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होग. उनके मुताबिक, जिन परिवारों के घर बाढ़ में तबाह हो गए हैं, उनके लिए सबसे तत्काल जरूरत आवास की है. उन्होंने कहा, “उन्हें खाना और कपड़े मिल रहे हैं, लेकिन उनके पास इन्हें रखने के लिए घर नहीं है. यही असली समस्या है. अगर सरकार जल्द से जल्द इन लोगों के लिए आवास की व्यवस्था कर सके तो यह उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी.” लवलीना ने इस संकट से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि हालात जल्द सुधरेंगे. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति इतनी व्यापक है कि सामान्य स्थिति लौटने में लंबा समय लग सकता है.

हालात सामान्य होने में लगेगा लंबा वक्त

भारतीय मुक्केबाज ने कहा कि

प्रभावित लोगों ने अपना घर और जीवनभर की जमा पूंजी खो दी है. ऐसे में उन्हें तत्काल राहत के साथ-साथ पुनर्वास की भी जरूरत होगी. उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता कि हालात कब और कैसे सामान्य होंगे। नुकसान बहुत बड़ा है और इसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा. हम बस यही प्रार्थना करते हैं कि स्थिति जल्द सुधरे और इन लोगों को इस संकट से बाहर निकलने की ताकत मिले.”

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल

लवलीना बोरगोहेन ने हाल ही में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिलाओं की 75 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह उनका पहला पदक है. फाइनल मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-स्यू ग्रीनट्री से हुआ था, जो बेहद करीबी रहा. अंत में जजों के फैसले से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को विजेता घोषित किया गया, जिससे लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा, वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को लेकर भी काफी चर्चा में हैं.

इसे भी पढ़े- कभी गर्दन तो कभी उंगली, 10 महीने में शुभमन गिल को कब-कब लगी चोट?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola