CWG 2026: 76 साल की महिला ने रचा इतिहास, बनीं सबसे उम्रदराज गोल्ड मेडलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

लुईस हॉस्किन्स ने 76 साल की उम्र में जीता गोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)

ऑस्ट्रेलिया की लुईस हॉस्किन्स ने 76 साल की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह खेल के इतिहास में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदक विजेता बन गई हैं. उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि खेल किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए है.

विज्ञापन

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की लुईस हॉस्किन्स (Louise Hoskins) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक कोई नहीं कर सका था. 76 साल और 173 दिन की उम्र में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास की सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदक विजेता बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

हॉस्किन्स ने अपनी जोड़ीदार सेरेना बॉनेल के साथ पैरा महिला पेयर्स B6-B8 स्पर्धा के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही उन्होंने स्कॉटलैंड के जॉर्ज मिलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने बर्मिंघम 2022 में 75 वर्ष की उम्र में पैरा बॉल्स में गोल्ड जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था.

'बॉल्स हर उम्र के लोगों का खेल है'

ऐतिहासिक जीत के बाद हॉस्किन्स ने कहा, "यह साबित करता है कि कोई भी यह कर सकता है। युवा हों या बुजुर्ग, बॉल्स हर किसी के लिए है." वहीं उनकी जोड़ीदार सेरेना बॉनेल ने कहा, "हम अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और गोल्ड मेडल के साथ लौटना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है."

ऑस्ट्रेलिया ने जीते दो गोल्ड

ऑस्ट्रेलिया ने पैरा बॉल्स में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. डेमियन डेलगाडो और जेमी रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने पुरुषों की B6-B8 स्पर्धा के फाइनल में न्यूजीलैंड को सीधे सेटों में हराकर गोल्ड जीता. डेलगाडो ने कहा, "हमने शुरुआत से ही गोल्ड जीतने का लक्ष्य रखा था और आखिरकार उसे हासिल कर लिया। इस उपलब्धि पर मुझे बेहद गर्व है।"

नॉर्दर्न आयरलैंड और इंग्लैंड को भी मिली सफलता

पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा में एडम मैकक्यून और गैरी केली की नॉर्दर्न आयरलैंड की जोड़ी ने इंग्लैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता. यह ग्लासगो 2026 में नॉर्दर्न आयरलैंड का तीसरा गोल्ड और कुल 16वां पदक रहा. महिला सिंगल्स में इंग्लैंड की कैथरीन रेडनॉल ने ग्वेर्नसे की अली मेरियन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

नॉरफॉक आइलैंड को मिला ऐतिहासिक पदक

महिला सिंगल्स में शे विल्सन ने मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी को हराकर कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही नॉरफॉक आइलैंड ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का अपना पहला और इतिहास का तीसरा पदक हासिल किया.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: किस खेल ने बढ़ाया भारत का मान, कौन रहा फिसड्डी? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola