नीता अंबानी ने वैभव को दिया दुनिया का सबसे महंगा ऑफर ? वायरल दावे पर आया ललित मोदी का रिएक्शन

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Lalit Kumar Modi

ललित कुमार मोदी

Lalit Modi on Vaibhav Suryavanshi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाली अफवाह उड़ रही है. दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में लाने के लिए पैसों और प्रॉपर्टी की बौछार कर दी है.

विज्ञापन

Lalit Modi on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार खेल से सुर्खियां बटोर रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत के केंद्र में हैं. उनके शानदार फॉर्म के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक भ्रामक दावा तेजी से प्रसारित हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में कहा गया कि मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी ने वैभव को अपनी टीम में साइन करने के लिए 30 करोड़ रुपये की भारी रकम, एंटीलिया में एक फ्लैट और मालदीव में एक आइलैंड की पेशकश की है. इस काल्पनिक दावे पर विराम लगाते हुए आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया. आईपीएल के सख्त नियमों का हवाला देकर इस तरह की अफवाहों पर रोक लगाने की बात कही.

ललित मोदी ने दावों को लेकर किया खुलासा

क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मुंबई इंडियंस में शामिल करने के लिए नीता अंबानी ने मालदीव का आइलैंड और ब्लैंक चेक ऑफर किया है. सोशल मीडिया पर एक फैन पेज के दावे ने हर किसी के होश उड़ा दिए. दावा किया गया कि वैभव को रिझाने के लिए करोड़ों की दौलत और एंटीलिया में आशियाना पेश किया गया है. यह दावा जितना सुनने में रोमांचक है, हकीकत में उतना ही झूठा है. आईपीएल के पूर्व बॉस ललित मोदी ने इस पूरे ड्रामे पर फुल स्टॉप लगाते हुए साफ किया कि यह पूरी तरह फेक न्यूज है. आईपीएल में खिलाड़ियों का ट्रांसफर नियमों के तहत होता है, सोशल मीडिया की कहानियों से नहीं.

मोदी ने खोली आईपीएल की रूल बुक

सोशल मीडिया पर चल रहे ‘ब्लैंक चेक और आइलैंड’ के ड्रामे पर अब आईपीएल के पूर्व बॉस ललित मोदी ने फुल स्टॉप लगा दिया है. इस वायरल पोस्ट को रीट्वीट करते हुए ललित मोदी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि आईपीएल कोई गली क्रिकेट नहीं है जहाँ ऐसे ऑफर्स दिए जाएं; यहाँ सब कुछ नियमों से चलता है. ललित मोदी के मुताबिक, अगर वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनना भी चाहते हैं, तो इसके सिर्फ दो ही रास्ते हैं. या तो दोनों टीमें उन्हें आधिकारिक तौर पर ‘ट्रेड’ करें, या फिर राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद वैभव दोबारा ऑक्शन के मैदान में उतरें. इन दो रास्तों के अलावा बाकी सब सिर्फ अफवाह है.

वैभव बनेंगे दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर

सोशल मीडिया की अफवाहों की धज्जियां उड़ाते हुए आईपीएल के पूर्व बॉस ललित मोदी ने एक बहुत बड़ी बात कही. उन्होंने लिखा कि हां, यह बिल्कुल सच है कि आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी के पास इस पूरी धरती पर किसी भी दूसरे क्रिकेटर से कहीं ज्यादा दौलत होगी. वो सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का दम रखते हैं, लेकिन आईपीएल कोई बैकडोर एंट्री या गुप्त समझौतों से नहीं चलता. ललित मोदी ने साफ कर दिया कि आईपीएल की रूल बुक में ऐसे किसी ‘साइड डील’ या छुपकर दिए जाने वाले ऑफर्स की कोई जगह नहीं है. इसलिए इस फर्जी खबर के जाल में न फंसें, यह शत-प्रतिशत फेक न्यूज है.

यह भी पढ़े- वैभव ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, सिर्फ 3 शब्दों में दे डाली बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola