'वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के भगवान का बेटा, उसे बिगाड़ो मत...', श्रीकांत ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैभव सूर्यवंशी के 204 रन की पारी पर क्रिस श्रीकांत ने चयनकर्ताओं को 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने की सलाह दी है. जानिए इस युवा बल्लेबाज की क्या है खासियत.

विज्ञापन

Kris Srikkant on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है. 15 साल के इस बल्लेबाज ने एशिया कप राइजिंग स्टार में यूएई के खिलाफ 52 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस बल्लेबाजी को देखकर पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत भी मुरीद हो गए हैं. उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को साफ सलाह दी है कि वैभव के टैलेंट को दबाने के बजाय उसे आगे बढ़ाएं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करें.

विज्ञापन

श्रीकांत का मानना है कि वैभव सिर्फ टी20 क्रिकेट के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनमें तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट वास्तव में इस युवा बल्लेबाज को तैयार करना चाहता है, तो उसे अभी से बड़े मंच पर मौके देने चाहिए. श्रीकांत ने टेस्ट टीम में जगह देने से लेकर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका देने तक की वकालत की है.

'उसे 2027 वर्ल्ड कप में ले जाओ'

क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर बात करते हुए चयनकर्ताओं को सीधा संदेश दिया. उनका मानना है कि वैभव को भविष्य के खिलाड़ी के नाम पर इंतजार नहीं कराया जाना चाहिए, बल्कि अभी से इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव देना चाहिए.

उन्होंने कहा, "वह सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी है. आप उसे टेस्ट में नहीं खिलाना चाहते, ठीक है, लेकिन कम से कम उसे 15 में तो रखो. अब कोई शक नहीं है. श्रीलंका वनडे के लिए आएगा, उसे वहां मौका दो. उसे रखो और उनके खिलाफ वनडे खेलने दो. अगर आप सच में सूर्यवंशी को डेवलप करना चाहते हैं, तो उसे 2027 वर्ल्ड कप में ले जाओ. उसे 15 में रहने दो. एक दिन वह अकेले ही तुम्हें मैच जिताएगा."

श्रीकांत ने आगे वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उसमें सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि शानदार टाइमिंग भी है. यही बात उसे बाकी युवा बल्लेबाजों से अलग बनाती है.

ये भी पढ़ें: 'तू 20 बॉल खेलेगा तो...', युवराज सिंह से आधे घंटे बात कर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम; ठोक दिए 204 रन

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से की तुलना

श्रीकांत ने वैभव के खेल के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, शांत स्वभाव और दबाव में खेलने की क्षमता की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वैभव की बल्लेबाजी देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह किसी दबाव में हैं. उन्हें पता है कि मैदान पर क्या करना है और वह अपने खेल को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट ने पहले सचिन, फिर विराट और अब वैभव के रूप में एक नया टैलेंट देखा है. श्रीकांत ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से इस खिलाड़ी को सही तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की.

उन्होंने कहा, "यह सिर्फ पावर की बात नहीं है, यह उसके कॉन्फिडेंस की भी बात है. वह बहुत शांत और स्थिर दिख रहा था. वह परेशान नहीं लग रहा था. सबसे बड़ी बात यह है कि उसे ठीक-ठीक पता है कि वह क्या कर रहा है. यह जीनियस है. पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आए, फिर किंग विराट कोहली और अब वह क्रिकेट के भगवान का बेटा है. अगर आप इस खिलाड़ी को बढ़ावा नहीं देते और कहते रहते हैं कि उसे तैयार करना होगा, तो यह गलत है. आप इस तरह एक क्रिकेटर को बिगाड़ रहे हैं. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स, प्लीज जाग जाओ."

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मैच से पहले इन चार लोगों ने दिया था 'गुरुमंत्र', UAE के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने के बाद खुद किया खुलासा

यूएई के खिलाफ 52 गेंदों में जड़ा था दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार में यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में 204 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के निकले. उनकी इस पारी ने एक बार फिर दिखाया कि वह कितनी तेजी से रन बना सकते हैं और बड़े स्कोर तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं.

वैभव की बल्लेबाजी में सिर्फ बड़े शॉट नहीं, बल्कि गेंद को पढ़ने, सही टाइमिंग और मैदान के चारों ओर रन बनाने की क्षमता भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनकी बल्लेबाजी को देखकर अब कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें सीनियर टीम में मौका देने की मांग कर रहे हैं.

आज श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी अब एशिया कप राइजिंग स्टार के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने के बाद सभी की नजरें एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी पर होंगी. भारतीय टीम इस मुकाबले में फाइनल का टिकट हासिल करने उतरेगी और वैभव के पास एक और बड़ी पारी खेलकर चर्चा में आने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी से गदगद हुए BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन, बोले- बिहार के हर क्रिकेट प्रेमी को है गर्व

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola