वैभव सूर्यवंशी को मैच से पहले इन चार लोगों ने दिया था 'गुरुमंत्र', UAE के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने के बाद खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि मैच से पहले उन्होंने चार खास लोगों से बात की थी. इनमें उनके आदर्श युवराज सिंह भी शामिल थे.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. उनकी इस पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे. भारत ए ने 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई को 7 विकेट से हराया और एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस धमाकेदार पारी के बाद वैभव ने खुलासा किया कि मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने चार लोगों से बात की थी. इनमें भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी शामिल थे, जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं.

विज्ञापन

BCCI ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनने के कारण वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर परेशान थे. ऐसे में उन्होंने अपने पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 के दिनों के दोस्त प्रथम जंचक और युवराज सिंह से बात की थी. युवराज के साथ उनकी करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई.

युवराज सिंह से आधे घंटे तक हुई बात

वैभव सूर्यवंंशी ने बीसीसीआई के वीडियो में बताया, "कल मैंने सिर्फ चार लोगों से बात की थी. उनमें पहले मेरे पिता थे. दूसरे मेरे बचपन के कोच मनीष ओझा और तीसरे अंडर-19 के दिनों के मेरे दोस्त प्रथम जंचक थे. चौथे युवराज सिंह थे. मैंने उनसे करीब आधे घंटे तक बात की."

उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी में आ रही परेशानियों को लेकर उन्होंने युवराज से खुलकर बात की. युवराज ने उनकी बातें सुनीं और बल्लेबाजी के कई तकनीकी पहलुओं को समझाया. वैभव ने कहा कि युवराज ने उन्हें काफी चीजें बताईं, जिनसे उन्हें बहुत मदद मिली. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर वह बेसबॉल खेलते तो उनका स्कोर कुछ और होता.

ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: कब-कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की डिटेल

यहां देखें वीडियो

View on Instagram

वीडियो देखकर समझ आई अपनी गलती

वैभव ने बताया कि युवराज सिंह हमेशा से उनके आदर्श रहे हैं. इसलिए उन्होंने उनकी हर सलाह को ध्यान से सुना. बाद में जब उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखे तो उन्हें एहसास हुआ कि वह कहां गलतियां कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने युवराज की बताई बातों पर काम किया और अपनी बल्लेबाजी में जरूरी बदलाव किए.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "जब आप अपने आदर्श से बात करते हैं तो उनकी हर बात ध्यान से सुनते हैं. मैंने भी उनकी सलाह पर ध्यान दिया. उन्होंने मुझे कुछ खास बातें बताईं. बाद में जब मैंने अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखे तो समझ आया कि मैं वही गलतियां कर रहा था. इसलिए यूएई के खिलाफ मैंने उन्हें सुधारने और युवराज की बताई बातों को लागू करने की कोशिश की."

इसलिए वैभव ने खेली 204 रन की पारी

वैभव ने बताया कि पिछले दो मैचों में वह लंबे प्रारूप की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे. उनका ध्यान क्रीज पर ज्यादा समय बिताने पर था. यूएई के खिलाफ भी उनकी शुरुआत इसी सोच के साथ हुई थी, लेकिन पिच को देखने के बाद उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेलने का फैसला किया.

उन्होंने कहा कि शुरुआत में एक-दो गेंद खेलने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है और पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है. इसके बाद उन्होंने अपने मजबूत पक्ष के मुताबिक बल्लेबाजी की. इसका नतीजा यह हुआ कि वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी ने भारत ए को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अब 26 को वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: Asia Cup Rising Stars 2026: सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola