Photos : दानापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए बालू पर पैदल चले श्रद्धालु

Updated:
1 / 8
Danapur Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर दानापुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. भीड़, पूजा-पाठ और मेले का माहौल छाया रहा. जानिए क्या खास था.
फुल स्क्रीन में देखें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
दानापुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ जुटने लगी.
फुल स्क्रीन में देखें

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दानापुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ जुटने लगी.

3 / 8
बाबू साहब घाट, राजपूताना घाट, नासरीगंज, फक्कर महतो घाट, कचहरी घाट, शाहपुर और दाउदपुर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला जारी रहा. इनमें सबसे अधिक भीड़ नासरीगंज घाट पर देखने को मिली.
फुल स्क्रीन में देखें

कार्तिक पूर्णिमा पर दानापुर के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

बाबू साहब घाट, राजपूताना घाट, नासरीगंज, फक्कर महतो घाट, कचहरी घाट, शाहपुर और दाउदपुर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला जारी रहा. इनमें सबसे अधिक भीड़ नासरीगंज घाट पर देखने को मिली.

4 / 8
गंगा में पानी कम होने और नदी के दूर चले जाने के कारण श्रद्धालुओं को स्नान के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी. कई लोग बालू के रेत पर पैदल चलकर नदी के दूसरे हिस्से तक पहुंचे और स्नान किया. नगर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए दानापुर पहुंचे.

5 / 8
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य किया. बाबू साहब घाट पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम समेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी. इसके कारण गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा का पानी घटने से बालू पर पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य किया. बाबू साहब घाट पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम समेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी. इसके कारण गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

6 / 8
वहीं, घाटों के किनारे लगे मेले में बच्चों ने खिलौने और अन्य सामान की खरीदारी की. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर धार्मिक गतिविधियों के साथ मेले जैसा माहौल भी बना रहा.
फुल स्क्रीन में देखें

बाबू साहब घाट पर व्यवस्था की कमी से परेशानी

वहीं, घाटों के किनारे लगे मेले में बच्चों ने खिलौने और अन्य सामान की खरीदारी की. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर धार्मिक गतिविधियों के साथ मेले जैसा माहौल भी बना रहा.

7 / 8
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पीपा पुल घाट समेत अन्य घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. नप के प्रभारी ईओ सह प्रशासक सिद्धार्थ हर्षवर्धन और सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से गंगा में स्नान किया. धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास का अंतिम दिन होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है.
फुल स्क्रीन में देखें

पीपा पुल समेत अन्य घाटों पर सुरक्षा के लिए तैनात रहा प्रशासन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पीपा पुल घाट समेत अन्य घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. नप के प्रभारी ईओ सह प्रशासक सिद्धार्थ हर्षवर्धन और सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से गंगा में स्नान किया. धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास का अंतिम दिन होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है.

8 / 8
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दानापुर के पीपा पुल घाट पर गंगा स्नान के साथ पारंपरिक पूजा-पाठ और ओझा-गुणी की गतिविधियां भी देखने को मिलीं. सुबह से दोपहर तक घाट के अलग-अलग हिस्सों में मानर की थाप और झाल की झंकार के बीच देवी और गंगा मां के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. कहीं महिलाएं तो कहीं पुरुष गीतों की धुन पर झूमते नजर आए. उनके आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही और लोग उनसे सवाल-जवाब करते दिखे.
फुल स्क्रीन में देखें

पीपा पुल घाट पर दिखा ओझा-गुणी का नजारा

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दानापुर के पीपा पुल घाट पर गंगा स्नान के साथ पारंपरिक पूजा-पाठ और ओझा-गुणी की गतिविधियां भी देखने को मिलीं. सुबह से दोपहर तक घाट के अलग-अलग हिस्सों में मानर की थाप और झाल की झंकार के बीच देवी और गंगा मां के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. कहीं महिलाएं तो कहीं पुरुष गीतों की धुन पर झूमते नजर आए. उनके आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही और लोग उनसे सवाल-जवाब करते दिखे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन