IPL 2020, SRH vs KKR : केकेआर ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया
Abu Dhabi: Skipper David Warner of Sunrisers Hyderabad plays a shot during Indian Premier League 2020 cricket match against Kolkata Knight Riders at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Saturday, Sept. 26,2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI) (PTI26-09-2020_000150B)
IPL 2020 Live Score, Live Streaming, SRH vs KKR Live Cricket Score, Hyderabad vs Kolkata, 35th Match, Live Cricket Score, आईपीएल 2020 के 35वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 163 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में हैदराबाद की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन ही बना पायी. इस तरह से मैच टाई पर खत्म हुआ. अब मैच का फैसला सुपर ओवर से होना था. सुपर ओवर में हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और केकेआर के सामने जीत के लिए 3 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में दिनेश कार्तिक और मॉर्गन की जोड़ी ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिला दी.
ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच
सुपर ओवर में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और अब्दुल समाद क्रीज पर थे, फर्ग्यूसन गेंदबाजी के लिये उतरे. फर्ग्यूसन ने पहले ही गेंद पर वॉर्नर को बोल्ड किया, समाद ने अगली गेंद पर दो रन बनाये और तीसरी गेंद पर वह बोल्ड हो गये. स्कोर था दो रन पर दो विकेट. सुपर ओवर में दो विकेट ही गिर सकते हैं. अब केकेआर को जीत के लिये छह गेंद में तीन रन बनाने थे, मोर्गन और कार्तिक क्रीज पर थे. राशिद खान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, दूसरी गेंद पर एक रन, तीसरी पर कोई रन नहीं, चौथी गेंद पर दो रन बने. इस तरह केकेआर की टीम ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया.
हैदराबाद को हराकर केकेआर ने लगायी लंबी छलांग
हैदराबाद को सुपर ओवर में हराकर केकेआर की टीम ने प्वाइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर के अब 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के बाद 10 हो गये हैं. दूसरी ओर हैदराबाद की टीम 9 मैचों में 3 जीत और 6 हार के साथ 6 अंक लेकर 5वें स्थान पर पहुंच गयी है.
हैदराबाद की ओर से वॉर्नर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली
केकेआर के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के कप्तान ने 33 गेंदों में 5 चौके की मदद से 47 रनों की शानदार पारी खेली और आखिर तक आउट नहीं हुए. इसके अलावा बेयरस्टो 36 और विलियमसन ने 29 रनों की पारी खेली. समद ने 15 गेंदों दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये.
सुपर ओवर जीतने के लिए केकेआर को चाहिए 6 गेंद पर 3 रन
सुपर ओवर में केकेआर को जीत के लिए हैदराबाद की टीम ने 3 रन दिया है. सुपर ओवर में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और केवल दो रन ही बना पायी.
हैदराबाद और केकेआर का मैच टाई, फैसला सुपर ओवर से
हैदराबाद और केकेआर का मैच टाई पर खत्म हुआ. फैसला सुपर ओवर से होगा.
फर्ग्यूसन ने हैदराबाद को दिया दूसरा झटका, गर्ग 4 रन बनाकर आउट
लॉकी फर्ग्यूसन की घातक गेंदबाजी से हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. फर्ग्यूसन ने पहले विलियमसन को और अब गर्ग को आउट कर पवेलियन भेज दिया था. गर्ग ने केवल 4 रन बनाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए