Live Updates

IPL 2020, RCB vs KKR Live Score : डिविलियर्स की आंधी में उड़ा केकेआर, विराट सेना ने नाइट राइडर्स को 82 रन से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Sharjah: Royal Challengers Bangalore players Washington Sundar and Virat Kohli celebrate the wicket of Kolkata Knight Riders batsman Nitish Rana during a cricket match of IPL 2020, at Sharjah Cricket Stadium, in Sharjah, Monday, Oct. 12, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI12-10-2020_000231A)

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, RCB vs KKR Match Prediction आईपीएल 2020 के 28वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हरा दिया. आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 112 रन ही बना पायी. आरसीबी की ओर से एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक 73 रन बनाये. डिविलियर्स की विस्फोट बल्लेबाजी के बाद रहा सहा कसर आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरा कर दिया. इससे पहले एबी डिविलियर्स की विस्फोटक पारी के दम पर आरसीबी ने केकेआर के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था. एबी डिविलियर्स ने 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 73 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. डिविलियर्स के साथ कप्तान विराट कोहली भी 28 गेंदों में एक चौके की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे.

विज्ञापन

केकेआर को हराकर बेंगलुरु प्वाइंट टेबल पर पहुंचा तीसरे स्थान पर

केकेआर के खिलाफ विस्फोटक जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्वाइंट टेबल पर लंबी उछाल लगायी है. केकेआर को पछाड़कर आरसीबी तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. 7 मैचों में 5 जीत और दो हार के साथ आरसीबी के 10 अंक हो गये हैं.

आरसीबी की ओर से मॉरिस और सुंदर ने लिये दो-दो विकेट

आरसीबी की ओर से सबसे अधिक विकेट क्रिस मॉरिस और वाशिंगटन सुंदर ने लिये. दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये. इसके अलावा सैनी, सिराज, चहल और उदाना ने एक-एक विकेट लिये.

विराट सेना ने केकेआर को 82 रन से रौंदा

आईपीएल 2020 के 28वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हरा दिया. आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 112 रन ही बना पायी. इससे पहले एबी डिविलियर्स की विस्फोटक पारी के दम पर आरसीबी ने केकेआर के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था. एबी डिविलियर्स ने 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 73 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. डिविलियर्स के साथ कप्तान विराट कोहली भी 28 गेंदों में एक चौके की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे. इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

आरसीबी जीत से एक विकेट दूर, केकेआर को 9वां झटका

आरसीबी शानदार जीत से केवल एक विकेट दूर है. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कमलेश नागरकोटी को क्रिस मॉरिस ने 4 रन पर बोल्ड किया.

आरसीबी जीत से दो विकेट दूर, केकेआर को 8वां झटका

आरसीबी शानदार जीत से केवल दो विकेट दूर है. 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी मोहम्मद सिराज के शिकार हुए. त्रिपाटी ने 22 गेंदों में 1 चौके की मदद से 16 रन बनाये.

केकेआर को 7वां झटका, कमिंस 1 रन पर आउट

केकेआर को 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर क्रिस मॉरिस ने पडिक्कल के हाथों पैट कमिंस को 1 रन पर आउट कराया. कमिंस ने 3 गेंदों का सामना किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola