IPL 2020 Final : फाइनल से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया दिल्ली के खिलाफ कैसी है तैयारी

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Nov 2020 8:36 PM

विज्ञापन

IPL 2020 Final, Mumbai Indians, Rohit Sharma, Delhi Capitals पांचवें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब से एक कदम दूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात से इनकार नहीं किया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले फाइनल में उनकी टीम को ‘मामूली मनोवैज्ञानिक बढ़त' होगी लेकिन उन्होंने पिछली शानदार जीत पर ध्यान देने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

IPL 2020 Final : पांचवें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब से एक कदम दूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात से इनकार नहीं किया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले फाइनल में उनकी टीम को ‘मामूली मनोवैज्ञानिक बढ़त’ होगी लेकिन उन्होंने पिछली शानदार जीत पर ध्यान देने से इनकार कर दिया.

मुंबई इंडियंस ने इस सत्र के दौरान पिछली तीन भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। पहले चरण के मैच में पांच विकेट से और दूसरे चरण में नौ विकेट से जीत हासिल की और फिर क्वालीफायर में उसे 57 रन से शिकस्त दी. रोहित ने सोमवार को कहा, हां, थोड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ होगा. लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि प्रत्येक दिन नया दिन होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मैच नया मैच होता है.

उन्होंने कहा, इसलिये आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते जो बीते समय में हुआ है. फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया कि कोई भी जीत टीम का आत्मविश्वास बढ़ा देती है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रोहित ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हम इन खिलाड़ियों से पहले कैसा खेले और हमने उन्हें हरा दिया था.

Also Read: IND vs AUS : IPL Final से पहले रोहित शर्मा को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम इंडिया में शामिल, आखिरी 3 टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली

हमें सिर्फ यह सोचने की जरूरत होगी कि वे नयी टीम है और हम इस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बतौर टीम क्या करेंगे. रोहित ने कहा, यह हमारे लिये इतना ही सरल है और हम मैदान पर सही चीजें करना जारी रखेंगे, तो मुझे भरोसा है कि हम पांचवां खिताब भी अपनी झोली में डाल लेंगे.

Also Read: IPL 2020 Final : फाइनल में पर्पल कैप को लेकर रबादा और बुमराह में होगी जंग, क्या टूट जाएगा ब्रावो का रिकॉर्ड

ट्रेंट बोल्ट को पहले क्वालीफायर में ग्रोइन की मामूली चोट थी लेकिन कप्तान को भरोसा है कि वह टीम के सबसे अहम मैच के लिये उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा, ट्रेंट काफी अच्छा दिख रहा है. वह हम सभी के साथ आज सत्र में हिस्सा लेगा और हम देखेंगे कि वह कैसा करता है. उसने पिछले कुछ दिनों में अच्छा सुधार किया है इसलिये उम्मीद करते हैं कि वह खेले.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola