इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान भारी हिंसा, मची भगदड़, 127 की मौत, VIDEO

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Oct 2022 7:31 AM

विज्ञापन

Indonesia News ; फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में हिंसा भड़क गयी. पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई.

विज्ञापन

Indonesia News: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गयी जिसमें 127 लोगों की मौत की खबर है. खबरों की मानें तो फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में मौके पर ही 35 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 92 लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई.


क्या हुआ था मैदान पर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस दौरान हिंसा भड़क गयी और 127 लोग जान गंवा बैठे. घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम की बतायी जा रही है. मैच अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच चल रहा था. मैच में अरेमा की टीम पराजित हो गयी जिसके बाद फैंस नाराज हो गये और बड़ी संख्या में फैंस मैदान की ओर भागने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

https://twitter.com/mulatu18/status/1576351432680185857
स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया ने जो हिंसा को लेकर खबर दी है उसके अनुसार लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई. वहीं स्टेडियम में मारे गए लोगों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. हिंसा में कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई जबकि अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में नजर आ रहा है बड़ी संख्या में लोग मैदान पर घुस आए हैं. ये लोग फुटबॉल को इधर-उधर फेंकते वीडियो में दिख रहे हैं. इसके बाद पुलिसकर्मी वीडियो में नजर आ रहे हैं और वे लोगों को खदेड़ रहे हैं.

वीडियो में कुछ लोग खिलाड़ियों पर हमला करते भी दिख रहे हैं. पुलिस ने लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola