महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होकर भी मालामाल होगी टीम इंडिया, जानें कितना मिलेगा इनाम

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बावजूद भारतीय महिला टीम को ICC की ओर से करीब 3.22 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. जानिए पूरी प्राइज मनी डिटेल.

विज्ञापन

India Womens Team Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में हार के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ग्रुप A में तीसरे स्थान पर रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि खिताब जीतने का सपना टूटने के बावजूद टीम इंडिया को ICC की ओर से करीब 3.22 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी.

विज्ञापन

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 8,764,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 82.88 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल घोषित किया था. इस राशि का लाभ सिर्फ नॉकआउट में पहुंचने वाली टीमों को ही नहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को भी मिला.

भारत को कितनी मिलेगी इनामी राशि?

ICC ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों के लिए 247,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.34 करोड़ रुपये) की गारंटीड राशि तय की थी. यानी सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाने के बावजूद भारतीय टीम को यह रकम मिलना तय है.

इसके अलावा ICC ने ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 31,154 अमेरिकी डॉलर (करीब 29.47 लाख रुपये) का बोनस भी रखा था. भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में पांच में से तीन मुकाबले जीते. ऐसे में उसे 93,462 अमेरिकी डॉलर (करीब 88.4 लाख रुपये) की अतिरिक्त राशि मिलेगी. इस तरह भारत की कुल कमाई 340,962 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.22 करोड़ रुपये) होगी.

ICC ने बांटे करीब 83 करोड़ रुपये

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने कुल 8,764,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 82.88 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा है, जो 2024 संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है.

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 22.13 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे, जबकि उपविजेता टीम को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 11.07 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 675,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 6.38 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी.

खराब प्रदर्शन के बाद भी हुआ फायदा

भारतीय महिला टीम का लक्ष्य पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना था, लेकिन टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी. इसके बावजूद ICC की बढ़ी हुई प्राइज मनी के चलते टीम इंडिया करोड़ों रुपये की इनामी राशि हासिल करेगी. महिला क्रिकेट में लगातार बढ़ते निवेश और लोकप्रियता के बीच यह प्राइज मनी खिलाड़ियों और टीमों के लिए बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स स्क्वाड में 17 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola