श्रीलंका XI ने 363 रन बनाकर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, भारतीय स्पिनर्स ने आखिरी सत्र में कराई वापसी

Updated:
विज्ञापन

विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करती भारतीय टीम (फोटो—एक्स)

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का अभ्यास मैच शुरू हो गया है. पहले दिन श्रीलंका XI ने 363 रन बनाकर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाईं. कप्तान शुभमन गिल की चोट ने चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

India vs Sri Lanka XI Practice Match: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का पहला अभ्यास मैच शुरू हो गया है. कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली. दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बना लिए. हालांकि, आखिरी सत्र में भारतीय स्पिनरों ने लगातार विकेट निकालकर टीम इंडिया की वापसी कराई.

राहुल ने संभाली कमान

भारतीय टीम के लिए पहले दिन सबसे बड़ी चिंता कप्तान शुभमन गिल का मैदान पर नहीं उतरना रही. चोट के कारण गिल अभ्यास मैच में नहीं खेले और उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. गिल की फिटनेस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाना है.

मदुश्का-रसंथा ने दिलाई शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर श्रीलंका XI ने पहले बल्लेबाजी चुनी. निशान मदुश्का और रविंदु रसंथा ने भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में परेशान किया और पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. मदुश्का ने सिर्फ 65 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे. इसके बाद रसंथा ने 143 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली. पसिंदु सूरियाबंडारा ने 35, पवन रत्नायके ने 39 और सोनल दिनूषा ने 52 रन बनाकर श्रीलंका XI को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. रमेश मेंडिस ने भी 32 रन की उपयोगी पारी खेली.

बल्लेबाज़रनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
निशान मदुशंका6665111101.54
रविंदु रसान्था711436149.65
पासिंदु सोरियाबंदर35636055.56
पवन रत्नायके39473282.98
अहान विक्रमसिंघे31434072.09
सोनल दिनुशा (कप्तान)52715173.24
अंजला बंडारा (विकेटकीपर)13362036.11
रमेश मेंडिस32492165.31
केशरा नुवंथा9202045.00
दिलुम सुदीरा150020.00

Also Read: ईशान किशन और तिलक वर्मा की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल, साथ में आइस बाथ लेते नजर आए दोनों

स्पिनरों ने आखिरी सत्र में बदला खेल

शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली. मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में 44 रन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर में 32 रन दिए, लेकिन दोनों विकेट नहीं ले सके. गुरनूर बराड़ ने एक विकेट हासिल किया. इसके बाद स्पिनरों ने मोर्चा संभाला. रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट झटके. कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो सफलता हासिल की. मानव सुथार ने 13 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर दो विकेट चटकाए.

दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर

गेंदबाज़ओवरमेडनरनविकेटइकोनॉमी
मोहम्मद सिराज1324403.40
प्रसिद्ध कृष्णा813204.00
रविंद्र जडेजा1526424.30
गुरनूर बराड़1214914.10
कुलदीप यादव1807624.20
मानव सुथार1313322.50
सारांश जैन1105404.90

श्रीलंका XI दूसरे दिन अपने स्कोर को 400 के पार पहुंचाने की कोशिश करेगी, जबकि भारतीय गेंदबाज बाकी दो विकेट जल्दी निकालना चाहेंगे. इसके बाद यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत समेत भारतीय बल्लेबाजों के पास टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों को परखने का मौका होगा. आपको बता दे कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है.

Also Read: ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है... गोल्ड जीतने वाली शर्मिला धनकर ने बताया अपना अगला टारगेट


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola