WTC 2025-27 Points Table: भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानिए टॉप-5 टीमों का हाल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट टीम (एक्स)

लगातार 8 हार के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में 8वां स्थान हासिल कर लिया है. जानिए टीम की मौजूदा स्थिति और अंक तालिका का पूरा हाल.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरकार विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार हार के लंबे सिलसिले को खत्म कर दिया है. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर न सिर्फ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति सुधार ली. इस जीत से पहले पाकिस्तान की टीम विदेशी जमीन पर लगातार 8 टेस्ट मैच हार चुकी थी. लंबे समय से चली आ रही इस निराशाजनक स्ट्रीक का अंत बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ किया. पाकिस्तान के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली मानी जा रही है, क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से विदेशी परिस्थितियों में संघर्ष करती नजर आ रही थी.

WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को मिला फायदा

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत का सीधा फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में मिला। मैच से पहले पाकिस्तान सबसे नीचे मौजूद था, लेकिन पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट जीतने के बाद उसने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ते हुए आठवां स्थान हासिल कर लिया. पाकिस्तान का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) अब बढ़कर 22.22 हो गया है, जबकि वेस्टइंडीज 20.83 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गया है. हालांकि पाकिस्तान अभी भी टॉप टीमों से काफी पीछे है, लेकिन यह जीत उसके WTC अभियान को पटरी पर लाने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

इसे भी पढ़े- जसप्रीत बुमराह को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, जानिए पूर्व क्रिकेटर ने क्यों दी ऐसी सलाह

पाकिस्तान की पहली विदेशी टेस्ट जीत

पाकिस्तान को विदेशी धरती पर पिछली टेस्ट जीत जुलाई 2023 में मिली थी. इसके बाद टीम को लगातार 8 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली इस जीत ने टीम को लंबे इंतजार के बाद राहत दी है. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन किया. टीम ने मैच के अहम मौकों पर दबाव बनाए रखा और मेजबान वेस्टइंडीज को वापसी का मौका नहीं दिया.

ऑस्ट्रेलिया WTC टेबल में शीर्ष पर

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है. ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स परसेंटेज 87.50 है और वह मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका 75.00 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. चौंकाने वाली बात यह है कि बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत करते हुए 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं भारतीय टीम, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

भारत, श्रीलंका और इंग्लैंड की स्थिति

WTC अंक तालिका में श्रीलंका 41.67 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 24.36 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है. पाकिस्तान अब आठवें स्थान पर पहुंच चुका है और वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर है. पाकिस्तान के लिए यह जीत केवल एक टेस्ट मैच की जीत नहीं है, बल्कि WTC अभियान को दोबारा मजबूत करने का मौका भी है. आने वाले मुकाबलों में टीम अगर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह अंक तालिका में और ऊपर पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़े- ब्रोंको टेस्ट से होगी खिलाड़ियों की परीक्षा, BCCI ने घटाया टाइम लिमिट


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola